Railway Station Rd, Vijay Nagar, Khekra, Baghpat, Uttar Pradesh 250101
(प्राचार्य)
प्रसिद्ध नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला ने कहा था कि ‘‘शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे दुनिया को बदल सकते हैं।’’ इसी को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट संस्थान के रूप में महामना मालवीय कालेज अपने छात्र/छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र-प्रेम की शिक्षा का क्रम 1959 ई. से ही अनवरत रूप से जारी रखे हुए है। कालेज अपने मिशन में परम्परा, आधुनिकता और अनुशासन के उद्देश्य को लेकर चल रहा है। मैं अपनी ओर से वर्तमान और भविष्य के सभी छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
साथ ही यह उम्मीद करता हूँ कि सभी छात्र/ छात्राएं भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए आधुनिक शिक्षा से सशक्त होकर भारतीय समाज और राष्ट्र के सशक्तिकरण में अपना योगदान अवश्य देंगे |
(अध्यक्ष)
मैं सभी छात्र / छात्राओं से आशा करता हूँ कि वे अपनी प्रतिभा और परिश्रम से महाविधयालय कि गौरवशाली परम्परा को अक्षुण्ण रखेंगे।
(सचिव)
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (N.CR) में स्थित इस महाविधयालय के सभी छात्र / छात्राओं से उम्मीद है कि वे राष्ट्र और समाज की मजबूती में योगदान देते रहेंगे।